रोहनिया में 1.40 करोड़ से बनेंगी पांच इंटरलॉकिंग सड़कें, विधायक ने किया शिलान्यास
खनाव, मनियारीपुर, हरिहरपुर, डाफी और विशाल नगर में होगा निर्माण, बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या से मिलेगी राहत
वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खनाव स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव की उपस्थिति में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से पांच अलग-अलग मार्गों पर इंटरलॉकिंग कार्य का विधिवत हवन-पूजन के साथ शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से कई गांवों और कॉलोनियों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास के तहत ग्रीन वैली कॉलोनी खनाव में डॉ. उमाशंकर वर्मा के घर से डॉ. रामसखा के घर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा मनियारीपुर में कलारी पटेल के घर से मग्गू पटेल के घर तक, हरिहरपुर में सनतकान्त पटेल के मकान से डीहबाबा मंदिर होते हुए पिच रोड तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाएगी।
इसी क्रम में डाफी में स्वास्तिक बिल्डिंग मैटेरियल के पास से अरुण कुमार सिंह के मकान तक तथा विशाल नगर फेज-1 में प्रेम प्रकाश के घर से मनोज पाठक के घर तक सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। पांचों मार्गों पर इंटरलॉकिंग होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। कहा कि सड़कें बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बारिश के दौरान होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों को क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जताई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव ने किया। इस दौरान अजित पटेल, उमेश पटेल, मानस सिंह, अमित पटेल, राजकुमार वर्मा, विनोद पटेल, श्यामबली पटेल, अधिशासी अभियंता प्रकाश कुमार, ठेकेदार जय सूर्यकांत तिवारी, शिव प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, प्रियांशु सिंह, आनंद विजय सिंह, अमित सिंह, डॉ. एचएल सिंह, कमलेश कुमार वर्मा, उमेश सिंह और आनंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।