IIT BHU में स्मारक सिक्का जारी करेंगी वित्तमंत्री, संगीतज्ञ की जयंती पर विशेष आयोजन

आईआईटी बीएचयू में तीन नवंबर को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी। संगीतज्ञ मुथुस्वामी दीक्षिता की 250वीं जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन होगा। 
 

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में तीन नवंबर को केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण विशेष स्मारक सिक्का जारी करेंगी। संगीतज्ञ मुथुस्वामी दीक्षिता की 250वीं जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन होगा। 

तीन नवंबर को दोपहर दो बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्मारक सिक्का संगीतज्ञ के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित रहेगा।

समारोह मुथुस्वामी दीक्षिता को समर्पित होगा। इसका आय़ोजन आईआईटी बीचयू के आईकेएससी सेंटर के माध्यम से किया जा रहा है।