बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर, 9 में से 3 शिकायतों का मौके पर समाधान

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सोमवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कर्मशाला के लोको डिवीजन के बैठक कक्ष में आयोजित शिविर में कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन, अवकाश, पास और प्रोत्साहन (इंसेंटिव) समेत विभिन्न मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में कुल नौ शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें तीन का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
 
शिविर का आयोजन बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन और प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के निर्देशन में किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम. ए. अंसारी ने की।

शिविर के दौरान कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की शिकायतों और शंकाओं को सुना। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उनका मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिया गया। अधिकारियों ने लंबित और अन्य महत्वपूर्ण मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी कर्मचारियों से चर्चा की।

बैठक में कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए कार्मिक प्रशासन और कर्मचारियों के बीच लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव, कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक समेत कर्मशाला के बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।