होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती पर वाराणसी में डॉक्टरों ने निकली जागरूकता रैली
वाराणसी। होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती के अवसर पर वाराणसी में भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में होम्योपैथिक चिकित्सकों, डीलर्स, छात्रों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया।
धूमधाम से मनाई गई जयंती, पुष्पांजलि अर्पित
वाराणसी में जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और उपस्थित लोगों ने डॉ. हैनिमेन के चित्र पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त डॉ. कृष्ण कान्त शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रविदास गेट पर दिया गया संदेश
रविदास गेट पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कान्त शुक्ला ने कहा कि “मानवता की रक्षा होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली से ही संभव है।” इस दौरान लोगों को होम्योपैथी के लाभ और उसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
होम्योपैथिक OPD शुरू करने की उठी मांग
कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रीतिम सिंह और एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल यादव ने सर सुन्दरलाल चिकित्सालय में होम्योपैथिक OPD शुरू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में होम्योपैथिक OPD की शुरुआत नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
महिला डॉक्टरों का सम्मान और सदस्यता वितरण
इस अवसर पर नवप्रवेशी महिला डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। साथ ही वाराणसी और चंदौली के होम्योपैथिक डीलर्स को एसोसिएशन की सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे संगठन को और मजबूती मिली।
सैकड़ों लोगों की रही भागीदारी
जन-जागरूकता रैली में डॉ. अमित कुमार, डॉ. अपर्णा, डॉ. पूनम पाण्डेय, डॉ. मोनिका, डॉ. मधु गोस्वामी सहित कई चिकित्सक और सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जागरूकता का माहौल देखने को मिला।