उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले भारतीय जन सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय युवा नेता एवं युवाओं के राष्ट्रीय सामाजिक संगठन भारतीय जन सेवा मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत राज ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी, सोनभद्र, बाराबंकी और लखनऊ से आए संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जनसमस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
 
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधियों ने सड़क, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर बाराबंकी से राहुल पटेल, वाराणसी से रोहित मौर्य, रवि भारती और उत्कर्ष मिश्रा, जबकि सोनभद्र से नीरज चौधरी, ऋतिक चन्द्रवंशी और सुभाष उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की गतिविधियों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी उपमुख्यमंत्री से चर्चा की।