साइबर जालसाजों ने रिटायर्ड प्रोफेसर के खाते से उड़ाए 6.85 लाख, पांच दिन में कई बार निकाली रकम

शिवपुर थाना क्षेत्र की तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी उदय प्रताप कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. महेंद्र नाथ सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से पांच दिनों के भीतर अलग-अलग किस्तों में 6,85,530 रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकाले जाने के बावजूद उन्हें कोई ट्रांजेक्शन अलर्ट या पूर्व सूचना नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर शिवपुर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र की तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी उदय प्रताप कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. महेंद्र नाथ सिंह साइबर ठगी के शिकार हो गए। साइबर जालसाजों ने उनके बैंक खाते से पांच दिनों के भीतर अलग-अलग किस्तों में 6,85,530 रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकाले जाने के बावजूद उन्हें कोई ट्रांजेक्शन अलर्ट या पूर्व सूचना नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर शिवपुर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. महेंद्र नाथ सिंह का खाता इंडियन बैंक की यूपी कॉलेज कैंपस शाखा में है। आरोप है कि 13 से 17 अक्टूबर के बीच जालसाजों ने कई बार में उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। 14 अक्टूबर को बैंक पहुंचकर पासबुक प्रिंट कराने पर उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से शिकायत की।

शिवपुर थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर क्राइम सेल की मदद से खाते से हुए लेनदेन और रकम निकासी के तरीकों की जांच की जा रही है।