सूर्य सरोवर पर जीवित्पुत्रिका पूजन में उमड़ी भीड़, माताओं ने की पुत्रों की दीर्घायु की कामना से की आराधना 

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर पर शनिवार को जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की ओर से जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और माताओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने पुत्रों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान सूर्य सरोवर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का माहौल नजर आया।
 

बरेका में श्रद्धा और उल्लास के बीच हुआ आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सूर्य सरोवर पर शनिवार को जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की ओर से जीवित्पुत्रिका पूजन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं और माताओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने पुत्रों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। पूजा के दौरान सूर्य सरोवर पर धार्मिक आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों का माहौल नजर आया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील मौजूद रहे। अतिथियों ने आयोजन में सहभागिता की और समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पूजन समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। धार्मिक आयोजन के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में उत्साह का माहौल बनाए रखा। बड़ी संख्या में महिलाएं, बरेका कर्मचारी और उनके परिजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
समारोह के दौरान जीवित्पुत्रिका पूजा समिति की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान लिखित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों को ज्ञानवर्धक गतिविधियों से जोड़ना भी रहा। विजेताओं को सम्मानित किए जाने के दौरान उपस्थित लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में जीवित्पुत्रिका पूजा समिति के संरक्षक एवं बरेका के मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, सह संरक्षक एवं उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर बीपी गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर राजेश कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज कुमार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजकुमार गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव मौजूद रहे। समिति के संस्थापक हरिशंकर यादव, अध्यक्ष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह और महामंत्री ऋतुराज सिंह यादव समेत अन्य सदस्य भी आयोजन में शामिल हुए।