गणेश पूजा पंडाल निर्माण को लेकर विवाद, मारपीट और सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप, पहुंची पुलिस

राजातालाब क्षेत्र के रानी बाजार स्थित तालाब के पास गणेश पूजन उत्सव के लिए पंडाल निर्माण के दौरान रविवार को विवाद हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बाजार के ही दो युवकों पर विवाद करने, मारपीट करने और पंडाल निर्माण के लिए रखे सामान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। पुलिस की मौजूदगी में बाद में पंडाल निर्माण का कार्य कराया गया।
 

वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र के रानी बाजार स्थित तालाब के पास गणेश पूजन उत्सव के लिए पंडाल निर्माण के दौरान रविवार को विवाद हो गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बाजार के ही दो युवकों पर विवाद करने, मारपीट करने और पंडाल निर्माण के लिए रखे सामान को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर राजातालाब पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चौकी ले गई। पुलिस की मौजूदगी में बाद में पंडाल निर्माण का कार्य कराया गया।

आयोजन समिति से जुड़े टिंकू मोदनवाल के अनुसार, गणेश जन्मोत्सव की तैयारियों के तहत पंडाल निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। इसके लिए आवश्यक सामान तालाब के पास आयोजन स्थल पर रखा गया था। आरोप है कि रविवार दोपहर बाजार निवासी आसिफ और राजू मौके पर पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। समिति के सदस्यों का आरोप है कि दोनों युवकों ने वहां रखे पंडाल के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

टिंकू मोदनवाल ने बताया कि सामान क्षतिग्रस्त करने से मना करने पर दोनों युवकों ने आशु पांडेय और उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने राजातालाब पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ के लिए चौकी ले जाकर मामले की जानकारी ली। आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में पंडाल निर्माण का कार्य कराया गया।