बिजली बॉक्स में केबल जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलसा, हालत नाजुक
Apr 4, 2025, 15:00 IST

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के विजय नगर में रात्रि को दर्दनाक हादसा हुआ। विद्युत बॉक्स की तार की चपेट में आने से संविदा कर्मी बुरी तरह झुलस गया और खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मी को कबीर चौरा उपचार के भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मंडुवाडीह उपकेंद्र डीटीएच केंद्र पर पर कार्यरत संविदा कर्मी गोविंद कुमार 25 वर्ष निवासी चंदापुर लोहता का निवासी बताया गया है। कैंट क्षेत्र विजय नगर कालोनी में विद्युत लाइन सुधारने के लिए खंभे पर चढ़े थे। इसी दौरान, बॉक्स में तार जोड़ते समय एक से दूसरा तार सम्पर्क में आने से वे झुलस गए और नीचे गिर पड़े।
स्थानीय लोगों और बिजली कर्मियों के माध्यम से गोविंद को कबीर चौरा मंडलीय हॉस्पिटल मं् भर्ती कराया, जहाँ हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बनी हुई है। चर्चा रही कि कोई अधिकारी अभी तक इसका हालचाल लेने नहीं पहुंचा।