नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने में हंगामा करने पर भेजा जेल

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
 

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था, जहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

नाबालिग से छेड़खानी का दर्ज हुआ था मामला
मामला 29 मार्च 2026 का है, जब एक महिला ने थाना चेतगंज में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 77/2026 धारा 75(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी हुआ उग्र
जांच के क्रम में नामजद आरोपी सोमारू बिन्द (45 वर्ष), निवासी धूपचंडी नाटी इमली, चेतगंज को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। इसी दौरान पीड़िता पक्ष भी बयान दर्ज कराने थाने पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता को देखकर आरोपी भड़क गया और मुकदमा दर्ज कराने को लेकर उग्र होकर हंगामा करने लगा। पुलिस ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में गिरफ्तारी
स्थिति को बिगड़ता देख और शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को 30 मार्च 2026 को थाना चेतगंज परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया और संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सक्रियता से हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अंजाम दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ममता और कांस्टेबल अरविंद सरोज की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।