विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों का सम्मान, 50 लोगों को वितरित हुए कम्बल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने सभी दिव्यांगजनों का सम्मान करते हुए कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके स्वाभिमान व सम्मान की रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ सकता है, जब हर व्यक्ति को बराबरी का हक और सम्मान मिले।
पूर्व मंत्री ने इस अवसर पर 50 दिव्यांगजनों को कम्बल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश फैलाते हैं।
कार्यक्रम संयोजक सहजाद आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उपस्थित सभी दिव्यांगजनों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी दिव्यांगजनों के हित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
समारोह में शहजाद आलम, गनेश बिन्द, श्यामनारायण प्रसाद, गफ्फार शाह, निमेष सिंह और प्रवेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।