आंबेडकर जयंती को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा
Apr 4, 2025, 19:30 IST

वाराणसी। सिगरा स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शुक्रवार को आगामी आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार जाटव (एडवोकेट) और धन्यवाद ज्ञापन मनोज गोंड ने किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए विभिन्न तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान प्रमुख रूप से जगदीश त्रिपाठी, चंद्रशेखर उपाध्याय, अशोक सोनकर, रजनीश कन्नौजिया, रिंकू भारती, अंकित गोंड, अनिरुद्ध कन्नौजिया, अनिल सागर, मुरारी गौतम, साधना गोंड, ममता गोंड, कुलदीप गोंड, सूर्य गोंड, रवि खरवार, मनोज गोंड और धनंजय कश्यप सहित भाजपा महानगर पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।