बीएचयू की महिला प्रोफेसरों से फ्लैट के नाम पर 30 लाख की ठगी, जाचं में जुटी पुलिस 

बीएचयू की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुंदरपुर बृजइंक्लेव में फ्लैट खरीदने के लिए दोनों प्रोफेसरों से अलग-अलग रकम ली, लेकिन लंबे समय बाद भी फ्लैट नहीं दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

वाराणसी। बीएचयू की दो महिला प्रोफेसरों से फ्लैट दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुंदरपुर बृजइंक्लेव में फ्लैट खरीदने के लिए दोनों प्रोफेसरों से अलग-अलग रकम ली, लेकिन लंबे समय बाद भी फ्लैट नहीं दिया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीएचयू की प्रोफेसर डॉ. रीता सिंह की शिकायत पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने डॉ. शबनम के माध्यम से एक फ्लैट बुक कराया था। दोनों से करीब 15-15 लाख रुपये लिए गए थे। बिल्डर ने जून 2022 तक फ्लैट बनाकर देने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला।

शिकायत के मुताबिक, आरोपित ने फ्लैट की निर्धारित कीमत पर अतिरिक्त रकम व ब्याज सहित भुगतान करने का दबाव बनाया। इसके बाद भी फ्लैट नहीं दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट मिला और न ही रकम वापस की गई।