बीएचयू अस्पताल की ओपीडी रहेगी बंद
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सहित बीएचयू अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह संचालित होती रहेंगी।
Aug 14, 2026, 10:36 IST
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सहित बीएचयू अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह संचालित होती रहेंगी।
बीएचयू अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं नियमित ओपीडी में मरीजों को 15 अगस्त को परामर्श नहीं मिल सकेगा।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे ओपीडी से संबंधित उपचार के लिए इसके अगले कार्यदिवस में अस्पताल पहुंचें।