यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन में बनारस का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, 65+ आयु वर्ग में आरएन सरकार ने लगाया गोल्डन हैट्रिक, जीता तीन स्वर्ण

वाराणसी। गाजियाबाद में आयोजित योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 12 से 14 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में बनारस के मास्टर्स खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य समेत कुल नौ पदक अपने नाम किए।
 
प्रतियोगिता में वाराणसी के आरएन सरकार (बाला) का प्रदर्शन सबसे खास रहा। उन्होंने 65+ आयु वर्ग में पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल तीनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर तिहरा खिताब अपने नाम किया।

नीलम सिंह ने भी जीते दो पदक

50+ आयु वर्ग के महिला एकल में वाराणसी की नीलम सिंह ने रजत पदक हासिल किया। महिला युगल में नीलम सिंह ने लखनऊ की कल्पना सिंह के साथ जोड़ी बनाकर स्वर्ण पदक जीता। इस तरह नीलम ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

55+ आयु वर्ग के पुरुष एकल में वाराणसी के डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।