बरेका में जागरुकता कार्यक्रम, जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन पर जोर

सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान’ के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के चिकित्सालय सभागार में बुधवार को जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीबी की बीमारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जनभागीदारी के जरिये टीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया। 
 

वाराणसी। सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत जन भागीदारी अभियान’ के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के चिकित्सालय सभागार में बुधवार को जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीबी की बीमारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही जनभागीदारी के जरिये टीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. मिन्हाज अहमद ने टीबी की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते इसका समय पर सही इलाज हो। उन्होंने यह भी बताया कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में टीबी का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है और जनभागीदारी ही इस बीमारी के उन्मूलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस दौरान न सिर्फ उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी को टीबी से बचाव और उपचार के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।