बुलानाला से बांसफाटक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे खड़ी बाइकें हटवाईं
Updated: Aug 10, 2026, 22:29 IST
वाराणसी। चौक थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को बुलानाला से बांसफाटक मार्ग तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे और यातायात में बाधा बन रही जगहों पर खड़ी बाइकों को हटवाया गया।
पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों को सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने की हिदायत दी। अभियान के बाद मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ।