अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान, वक्ता बोले, हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है महारानी का जीवन 

रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, केशरीपुर रोहनिया में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया।
 

वाराणसी। रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, केशरीपुर रोहनिया में जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रानी अहिल्याबाई होलकर के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी जीवन गाथा हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अगर बेटियां अहिल्याबाई के पथ पर चलें तो समाज में महिलाओं का सम्मान और आत्मनिर्भरता और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री संजय सोनकर और सह-संयोजक कमलेश पाल ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, जय प्रकाश दूबे, भाजपा के मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, रामप्रकाश सिंह, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, मनीष गौड़, विजय यादव, यूसुफ खान, वरिष्ठ नेता रामचंद्र पाल, सुधीर पाल, गणेश पाल, रितेश पाल सहित बड़ी संख्या में जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।