वाराणसी : राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार से अधिक मामलों का हुआ निस्तारण

वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25,295 वादों का निस्तारण किया गया।

वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25,295 वादों का निस्तारण किया गया।

जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष डॉ अजय कृष्ण विश्वेश ने दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया।। विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत ने शनिवार को दीवानी के कुल 141 वाद, पारिवारिक वाद 49, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 46 वाद मे बीमा कम्पनी द्वारा पीड़ित पक्षकारों  2,58,01,053 रुपये की धनराशि दिलायी गयी।

फौजदारी के 3,565 मामलों में अर्थदण्ड के रूप में  44,42,425 रुपये वसूल किया गया। एनआई एक्ट के 155 वाद, बैंकों व कम्यूनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर के 1,097 मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें 6,33,65,380 रुपये की धनराशि की वसूली के लिए समझौता हुआ।

प्रशासन व अन्य विभागों द्वारा कुल 20,242 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा 16 विवाहित जोड़ो को सुलह समझौते के साथ एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।

VIDEO-

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">