वाराणसी : चौबेपुर पुलिस ने दो वारण्टियों को किया गिरफ्तार 

अपराध व अपराधियों की रोकथाम व गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर थाना पुलिस ने गत शुक्रवार को दो वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 
 

वाराणसी। अपराध व अपराधियों की रोकथाम व गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत चौबेपुर थाना पुलिस ने गत शुक्रवार को दो वारण्टी अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त विनोद (42) निवासी ग्राम धोबही लूठा कला चौबेपुर, श्याम विलास यादव (45) निवासी चौबेपुर को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर ट्रेनी विश्वामित्र पटेल, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल अजीत विश्वकर्मा, कांस्टेबल संजीत कुमार गौतम, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अतुल कुमार यादव ने भूमिका निभाई।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">