छात्रसंघ चुनाव : डॉ राममनोहर लोहिया पीजी कालेज के अध्यक्ष बने चन्दन कुमार, राहुल बने उपाध्यक्ष

डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब का छात्र संघ का वार्षिक चुनाव शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि कॉलेज में कुल मतदाता 2562 हैं, जिसमें 1341 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद पर 680 मत पाकर चंदन कुमार विजयी घोषित किए गए।
 

वाराणसी। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज भैरव तालाब का छात्र संघ का वार्षिक चुनाव शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। छात्र संघ चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि कॉलेज में कुल मतदाता 2562 हैं, जिसमें 1341 मत पड़े। जिसमें अध्यक्ष पद पर 680 मत पाकर चंदन कुमार विजयी घोषित किए गए। 

वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अमितांशु सिंह 545 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार ने 947 मत पाकर जीत हासिल की और इनके निकटतम प्रतिद्वंदी सूरज चौहान को 376 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं महामंत्री पद पर 502 मत प्राप्त कर आशीष कुमार पटेल विजयी घोषित किए गए। इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा पटेल को 482 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। पुस्तकालय मंत्री पद पर अवधेश कुमार निर्विरोध चुने गये।

बता दें कि 2 बजे तक मतदान संपन्न हो गया। मतगणना का कार्य 2:45 पर शुरू हुआ वहीं परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक के अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत की गणना के साथियों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए दिखाई पड़ रहे थे। मतगणना के लिए 5 टेबल बनाये गये थे।

नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को कालेज के प्राचार्य डॉक्टर आशुतोष कुमार और चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुशील कुमार दुबे ने प्रमाण पत्र देते हुए पद व गोपीनीता शपथ की दिलायी। 

अंत में चुनाव सकुशल संपन्न होने पर कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार गोयल ने चुनाव अधिकारी डॉ सुशील दुबे,सहायक चुनाव अधिकारी डॉ.अखिलेश मिश्रा डॉ.धर्मेंद्र डॉ.के एस पाठक, डॉ अविनाश राय, डीएस पांडेय को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

<a href=https://vimeo.com/649549966?autoplay=1&muted=1><img src=http://i.vimeocdn.com/video/1309165439-c481c0cb74c03f31d72e9164737e4a8878d9a2dcc244a02d8_640 alt=""><span><div class="play-button"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">