माइक्रोटेक कॉलेज के 35 छात्रों को मिला प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए हुआ चयन, 28 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज

वाराणसी। वाराणसी स्थित माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया मुकाम हासिल किया है। कॉलेज में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान Prodesk IT ने कुल 35 विद्यार्थियों का चयन किया है। इनमें 20 छात्रों को विभिन्न पदों पर प्लेसमेंट मिला है, जबकि 15 छात्रों का फुल स्टैक इंटर्न के रूप में चयन हुआ है। चयनित छात्रों को 28 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज का अवसर मिला है।
 
28 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज
कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस कैंपस ड्राइव में Prodesk IT की चयन टीम ने छात्रों की तकनीकी दक्षता, संचार कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया। चयन प्रक्रिया के बाद एमबीए की छात्र साधना भारद्वाज का Assistant Manager – Sales Operation पद पर 28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयन हुआ। वहीं बीसीए के छात्र एम.डी. उमर शाद अंसारी को Software Developer पद पर 27.5 लाख रुपये और एमसीए के छात्र सतीश कुमार को Software Developer पद पर 26.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला। इसके अलावा बीबीए के छात्र हिमेश सिंह का Assistant Manager – Sales Operation पद पर 26.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयन हुआ।

16 छात्रों को सॉफ्टवेयर ट्रेनी और 15 को इंटर्नशिप का अवसर
कॉलेज की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चार प्रमुख चयन के अलावा 16 विद्यार्थियों का Software Trainee पद पर 3.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज के साथ चयन किया गया। वहीं 15 विद्यार्थियों को Prodesk IT में Full Stack Intern के रूप में अवसर मिला, जिससे उन्हें आधुनिक आईटी तकनीकों पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

उद्योगों की जरूरत के अनुसार छात्रों को तैयार करने पर जोर
संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राजहंस ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी और व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी माइक्रोटेक कॉलेज और Prodesk IT के सहयोग से विद्यार्थियों को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर मिलते रहेंगे।

सफल आयोजन पर टीम का सम्मान
कॉलेज के अनुसार, कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम के सफल आयोजन में जय मंगल सिंह, स्नेहा, बृज मोहन श्रीवास्तव, शिवानंद सिंह, दीक्षा सिंह, सोनम वर्मा, दिलावर एवं अंजली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी गईं तथा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने वाली टीम का आभार भी व्यक्त किया गया।