Diwali 2026: इस साल ट्रेंड में हैं ये 5 मॉडर्न रंगोली डिजाइन, मिनटों में बनकर होगी तैयार

दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ दिन दूर है और ऐसे में हर कोई अपने घर को सबसे सुंदर सजाना चाहता है। घर की खूबसूरती रंगोली के बिना अधूरी है। अगर आप भी हर साल एक ही तरह की रंगोली बनाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ मॉडर्न और ट्रेंडिंग डिजाइन्स ट्राई करें। इस साल सिंपल, एलिगेंट और फूलों वाली रंगोली ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं 5 डिजाइन के बारे में।

 

दिवाली का त्योहार आने में बस कुछ दिन दूर है और ऐसे में हर कोई अपने घर को सबसे सुंदर सजाना चाहता है। घर की खूबसूरती रंगोली के बिना अधूरी है। अगर आप भी हर साल एक ही तरह की रंगोली बनाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ मॉडर्न और ट्रेंडिंग डिजाइन्स ट्राई करें। इस साल सिंपल, एलिगेंट और फूलों वाली रंगोली ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे बनाना भी बहुत आसान है। आइए जानते हैं 5 डिजाइन के बारे में।

दिवाली पर बनाएं ये 5 सिंपल रंगोली

इस दीवाली अगर आपके पास टाइम नहीं है और आप किसी एक जगह पर रंगोली बनाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए शानदार डिजाइन लेकर आए हैं।

1. स्वास्तिक रंगोली डिजाइन

दिवाली पर स्वास्तिक रंगोली सबसे शुभ मानी जाती है। आप मेन गेट पर सफेद रंग से बड़ा स्वास्तिक बनाएं और उसके चारों कोनों पर छोटे-छोटे दिए और लक्ष्मी जी के पैर बनाएं। इसे और मॉडर्न लुक देने के लिए लाल और पीले रंग का कॉम्बिनेशन यूज करें। यह डिजाइन काफी जल्दी बन जाती है।


2. दिया रंगोली

इस साल दिया रंगोली डिजाइन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें रंगोली के सेंटर में कई छोटे दिए रख सकती हैं या फिर बस एक बीच में भी रख सकती हैं। आप गोल शेप की रंगोली बनाएं और उसके अंदर 7 से 11 दिए सजा दें। जब ये दिए जलेंगे तो पूरी रंगोली जगमगा उठेगी। यह आंगन और पूजा रूम के लिए परफेक्ट है।


3. फूलों वाली रंगोली 

अगर आप रंगों से बचना चाहती हैं तो फूलों की रंगोली बेस्ट ऑप्शन है। गेंदा, गुलाब और गेंदे की पत्तियों से आप बिना किसी मेहनत के सुंदर रंगोली बना सकती हैं। यह इको-फ्रेंडली भी है और इसकी खुशबू से पूरा घर महक उठता है।


4. स्क्वायर कॉर्नर रंगोली

जिनके घर में जगह कम है, उनके लिए कॉर्नर रंगोली काफी अच्छी है। घर के किसी भी कोने में स्क्वायर शेप की छोटी रंगोली बनाएं। इसमें जियोमेट्रिक पैटर्न यूज करें, जैसे चौकोर के अंदर छोटा चौकोर या गोला बनाएं। यह देखने में बहुत स्टाइलिश लगती है।


5. गेंदे के फूल और दीया कॉम्बो रंगोली

यह इस साल की सबसे ट्रेंडिंग डिजाइन है। गेंदे के फूल की पंखुड़ियों से दिया शेप की छोटी रंगोली बनाएं और एक बीच में दीया रख दें। यह फ्यूजन लुक हर किसी को पसंद आएगा।


रंगोली बनाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली में रंगोली बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे रंगोली अच्छे से बनती है।
रंगोली हमेशा मुख्य द्वार, आंगन या तुलसी के पास समतल और साफ जगह पर ही बनाएं।
सीधे रंग भरने की गलती न करें। पहले चॉक या सफेद रंग से हल्की आउटलाइन बना लें, फिर अंदर रंग भरें।
अगर फूलों की रंगोली बना रही हैं तो सुबह ही ताजे गेंदा और गुलाब के फूल ले आएं।
अच्छे और गहरे कलर वाली रंगोली के लिए रंग में थोड़ा चावल का आटा या सूजी मिला लें, इससे रंग बिखरेगा नहीं और ज्यादा चमकेगा।
रंगोली बनने के बाद उसके आसपास दीये या LED लाइट जरूर लगाएं। इससे रंगोली और सुंदर लगेगी।

रंगोली हमेशा साफ जगह पर बनाएं। फूलों की रंगोली के लिए ताजे फूल यूज करें ताकि रंगोली मुरझाए नहीं। रंगों के साथ थोड़ा चावल का आटा मिलाने से रंगोली ज्यादा चमकदार दिखेगी।