वाराणसी : नगर निगम के कांजी हाउस में बछड़े के शव को नोचता नजर आया कुत्ता, वीडियो वायरल, जांच के आदेश, कर्मियों पर होगी कार्रवाई 

सारनाथ क्षेत्र के एढ़े गांव स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मृत पशु के शव खुले में पड़े मिले, जिन्हें आवारा कुत्ता नोचता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही गई। 
 

वाराणसी। सारनाथ क्षेत्र के एढ़े गांव स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मृत पशु के शव खुले में पड़े मिले, जिन्हें आवारा कुत्ता नोचता हुआ दिखाई दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नगर निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही गई। 

एढे कांजी हाउस में 50-60 पशुओं को रखा गया है। इसमें एक बछड़े की मौत हो गई। उसका शव अंदर ही पड़ा था। शव को एक आवारा कुत्ता नोचने लगा। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। नगर निगम प्रशासन क ओर से मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कांजी हाउस में एक बिगड़ैल बड़े गोवंश ने छोटे बछड़े पर हमला कर उसे मार डाला। बछड़े का शव अंदर ही पड़ा था। उसी दौरान कोई कुत्ता अंदर प्रवेश कर गया। कुत्ते द्वारा बछड़े के शव को काटने का वीडियो सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। कांजी हाउस में 50-60 पशुओं को रखा गया है। वहां सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम के इतिहास में शायद इस तरह की पहली घटना है।