'आप गा सकते हैं, मैं गलत लोगों पर बुलडोजर चलवा सकता हूं' : जब कलाकारों से 'बुलडोजर बाबा' सुन मुस्कुराए सीएम योगी और कही ये बात

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानभवन के बाहर शानदार प्रस्तुतियां देने वाले देश भर के लोक कलाकारों से जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर मिले, तो यह मुलाकात बेहद आत्मीय और दिलचस्प संवाद में बदल गई। जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ समेत आठ राज्यों से आए कलाकारों को सीएम ने सम्मानित किया और उनके अनुभवों पर खुलकर चर्चा की।
 
इसी दौरान छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार कुलभूषण चंद्राकर ने मुख्यमंत्री से साझा किया कि उन्होंने करीब 15 साल पहले अयोध्या देखी थी, लेकिन अब वे बदली हुई नई अयोध्या को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस पर सीएम योगी ने कहा कि 15 वर्ष पहले की और आज की अयोध्या में जमीन-आसमान का फर्क आ चुका है, आज की अयोध्या सीधे त्रेता युग की भव्यता का स्मरण कराती है।

'बुलडोजर बाबा' पर सीएम का हाजिरजवाबी अंदाज
बातचीत के दौरान कुलभूषण ने मुस्कुराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोग बेहद प्यार और आदर से 'बुलडोजर बाबा' के नाम से जानते हैं। 

यह सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कुरा पड़े और हाजिरजवाबी अंदाज में बोले:

"बुलडोजर पसंद है ना आपको? आप गा सकते हैं, मैं गा नहीं सकता... लेकिन कम से कम गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं!"

मुख्यमंत्री के इस चुटीले और दो-टूक जवाब पर पूरे हॉल में ठहाके गूंज उठे। सीएम योगी ने सभी कलाकारों की सराहना करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और बदलते स्वरूप को करीब से देखने के लिए आमंत्रित किया।

देखें वीडियो 
 
देखें तस्वीरें