नमो घाट से हुई योग सप्ताह की शुरुआत, गंगा तट पर बही योग की धारा

नमो घाट पर सोमवार को योग की गंगा बही। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले नमो घाट पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। शहर के पार्कों से लेकर गांवों तक इसकी धारा पहुंची। 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के दौरान लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमित योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई है। योग सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। 
 
शहर से गाँव तक हुआ योगाभ्यास, आमजन को किया गया जागरूक 

योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर से लेकर गांवों तक विशेष अभियान चला रही योगी सरकार

योग सप्ताह (15-21 जून) के तहत तक लोगों को कराया जाएगा जागरूक व नियमित योगाभ्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग को मिली वैश्विक पहचान: डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर: हंसराज विश्वकर्मा

वाराणसी, 15 जून: नमो घाट पर सोमवार को योग की गंगा बही। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पहले नमो घाट पर योग सप्ताह का शुभारंभ हुआ। शहर के पार्कों से लेकर गांवों तक इसकी धारा पहुंची। 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह के दौरान लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमित योगाभ्यास भी कराया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रखी गई है। योग सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा रहे। 

योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से योगी सरकार शहर से लेकर गांवों तक विशेष अभियान चला रही है। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि योग सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ सोमवार को नमो घाट पर किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नमो घाट पर करीब 350 से अधिक लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने निर्धारित  'कॉमन योग प्रोटोकॉल'  के अनुसार योग किया।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि विभिन्न पार्कों में योग गुरुओं द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि 20 जून तक शहर के विभिन्न घाटों, पार्कों और ग्रामीण क्षेत्रों में योग कार्यक्रम जारी रहेंगे, जबकि 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' और विशिष्ट अतिथि हंसराज विश्वकर्मा ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग, आयुष और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्रेरणा से योग आज जन-जन के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है।

विभिन्न पार्कों में हुआ योगाभ्यास 
- रत्नाकर पार्क, शिवाला 
- मुंशी प्रेमचंद उद्यान, सुन्दरपुर 
- कबीर नगर उद्यान दुर्गाकुण्ड
- तिलभाण्डेश्वर उद्यान, रेवड़ी तालाब
- नाटी इमली उद्यान
- आजाद पार्क, लहुराबीर
- अशोक विहार कॉलोनी उद्यान,पहड़िया 
- शिवपुर कॉलोनी उद्यान
- कंपनी बाग पार्क, मैदागिन
- आनंद बाग पार्क
- शहीद उद्यान पार्क सिगरा आदि