वाराणसी में विवाहिता की फांसी से मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश कॉलोनी में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र स्थित जयप्रकाश कॉलोनी में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही सिगरा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतका के परिजनों ने इस मामले को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों ने कहा-यह आत्महत्या नहीं, हत्या है
मृतका की पहचान शिल्पा सिंह के रूप में हुई है, जिनकी शादी वर्ष 2019 में प्रिंस सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शिल्पा के साथ आए दिन मारपीट होती थी और उसके पति को शराब की लत थी। उनका कहना है कि लगातार प्रताड़ना के कारण ही यह घटना हुई, लेकिन वे इसे सीधा-सीधा हत्या मानते हैं और ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

किराए के मकान में रहते थे दंपत्ति
बताया जा रहा है कि शिल्पा सिंह अपने पति के साथ जयप्रकाश नगर कॉलोनी में मुकुंद बरनवाल के मकान में किराए पर रहती थीं। घटना भी इसी मकान में हुई, जहां उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मायका गाजीपुर, माता-पिता मुंबई में रहते हैं
शिल्पा सिंह मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली थीं, जबकि उनके पिता गंगाधर सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। पारिवारिक विवादों के चलते शिल्पा कुछ समय तक अपने माता-पिता के पास मुंबई में भी रही थीं।

सुलह के बाद फिर साथ रहने लगी थी शिल्पा
परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और कई बार पुलिस व कोर्ट के माध्यम से सुलह भी कराई गई थी। कुछ समय पहले ही दोनों के बीच समझौता हुआ था, जिसके बाद शिल्पा अपने पति के साथ फिर से रहने लगी थीं।

पति नगर निगम में संविदा कर्मी
जानकारी के मुताबिक, मृतका का पति प्रिंस सिंह नगर निगम में संविदा पर कार्यरत है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1unctYowCYg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1unctYowCYg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">