वाराणसी में 80 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

वाराणसी। घर के बाहर काम कर रही 58 वर्षीय महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना  मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के खालिसपुर गांव की है, जहां सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
 

रिपोर्टर : सूरज कुमार गुप्ता (मिर्जामुराद संवाददाता)

वाराणसी। घर के बाहर काम कर रही 58 वर्षीय महिला अचानक संतुलन बिगड़ने से करीब 80 फीट गहरे कुएं में गिर गई। घटना  मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के खालिसपुर गांव की है, जहां सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार खालिसपुर गांव निवासी बालेश्वरी देवी पत्नी छेदी बनवासी सोमवार रात अपने घर के बाहर काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पास स्थित गहरे कुएं में जा गिरीं। कुएं की गहराई करीब 80 फीट बताई जा रही है। गिरने के कारण महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद मची अफरा-तफरी
महिला के कुएं में गिरते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई। महिला के पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मिर्जामुराद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया।

जहरीली गैस की जांच के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
रेस्क्यू अभियान शुरू करने से पहले टीम ने सुरक्षा के लिहाज से कुएं में जहरीली गैस की जांच की। इसके लिए बाल्टी के जरिए दीपक नीचे उतारा गया। जांच पूरी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे श्रीलोचन नामक युवक को कुएं में उतारा गया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गई महिला
करीब दो घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर निकालते ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी
रेस्क्यू अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस और फायर टीम के साथ मिलकर ग्रामीण लगातार महिला को बचाने के प्रयास में जुटे रहे। गांव के लोगों की तत्परता से महिला की जान बचाई जा सकी। 

देखें वीडियो 

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5ns8nJ9-yhY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5ns8nJ9-yhY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">