क्या संकट मोचन मंदिर पर दोबारा होने वाला था आतंकी हमला ? रामपुर में मारे गये आतंकी मोहम्मद शरीफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं गर्म 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के रामपुर में 10 नवंबर 2026 को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर मारे गए मोहम्मद शरीफ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है। दावे के मुताबिक, शरीफ लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी था और जेल से बाहर आने के बाद वह वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर पर दोबारा हमले की साजिश रच रहा था।
 

जेल से रिहाई के बाद जून और अगस्त 2026 में वाराणसी पहुंचा था शरीफ, मंदिर की रेकी का आरोप! 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के रामपुर में 10 नवंबर 2026 को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर मारे गए मोहम्मद शरीफ को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा वायरल हो रहा है। दावे के मुताबिक, शरीफ लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा आतंकी था और जेल से बाहर आने के बाद वह वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर पर दोबारा हमले की साजिश रच रहा था।

पत्रकार शुभम शुक्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मोहम्मद शरीफ ने 1 जून से 13 जून 2026 और फिर 4 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक वाराणसी में प्रवास किया था। इस दौरान उसने संकटमोचन मंदिर की रेकी (सर्वे) की थी। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि हाईकोर्ट से उसे बचाने में कुछ बड़े लोगों ने कानूनी ताकत का इस्तेमाल किया था।

जिस आतंकी मोहम्मद शरीफ की UP के रामपुर में अज्ञात हमलावरों ने हत्या की उसकी पूरी कुंडली जानिए, उसका नया प्लान जानकर आपके पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी:- - मोहम्मद शरीफ लश्कर का ट्रेंड आतंकी था। वह पाकिस्तान जा चुका था। - 2006 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव सरकार में इसी लश्कर ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर पर आतंकी हमला किया था। - इस हमले में करीब 20 श्रद्धालु मारे गए थे - प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक:- पिछले साल जेल से बाहर आने के बाद मोहम्मद शरीफ संकट मोचन मंदिर पर दोबारा हमले की योजना बना रहा था - मुझे जानकारी यहाँ तक मिली है कि मोहम्मद शरीफ 01 जून 2026 से 13 जून 2026 तक बनारस में ही रुका था - इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो:- इसके बाद 04 अगस्त 2026 से 08 अगस्त 2026 तक वह फिर बनारस में ही था। - जानकारी तो यहाँ तक है कि मोहम्मद शरीफ ने बनारस यात्रा के दौरान संकटमोचन मंदिर की रेकी की थी। - अब जाकर आप पता करिए कि मोहम्मद शरीफ को हाईकोर्ट से बचाने में किन बड़े-बड़े लोगों ने क़ानूनी ताक़त का इस्तेमाल किया था

— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) November 11, 2026


शरीफ कौन था?
मोहम्मद शरीफ (उर्फ सुहैल/साजिद/अनवर) 31 दिसंबर 2007-1 जनवरी 2008 की रात रामपुर CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के आरोपियों में शामिल था। इस हमले में 7 CRPF जवान और एक रिक्शा चालक मारे गए थे। लश्कर-ए-तैयबा ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। सेशन कोर्ट ने 2019 में उसे फांसी की सजा सुनाई थी, लेकिन अक्टूबर 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख आरोपों को रद्द कर दिया।

सोशल मीडिया दावा बनाम आधिकारिक स्थिति  
फिलहाल इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि पुलिस, खुफिया एजेंसियों या मुख्यधारा के समाचार स्रोतों से नहीं हुई है। 2006 में संकटमोचन मंदिर और कैंट स्टेशन पर हुए बम धमाके हुए थे। शरीफ की हत्या के बाद पुलिस जांच कर रही है, लेकिन वाराणसी से जुड़े किसी नए प्लॉट की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

Live VNS इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है। जैसे ही कोई आधिकारिक बयान या पुष्टि सामने आएगी, इसकी अपडेट दी जाएगी।