मनीष हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने पहुंची एसओजी टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो सिपाहियों को बनाया बंधक, पिस्टल छीनी 

फूलपुर थाना क्षेत्र में मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने सादे वेश में पहुंची एसओजी टीम (क्राइम ब्रांच) पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को बंधक बना लिया। वहीं सिपाही की पिस्टल छीन ली। सूचना के बाद फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद पुलिसकर्मियों को बंधनमुक्त कराया जा सका। एसओ ने पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
 

वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र में मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने सादे वेश में पहुंची एसओजी टीम (क्राइम ब्रांच) पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को बंधक बना लिया। वहीं सिपाही की पिस्टल छीन ली। सूचना के बाद फूलपुर इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उसके बाद पुलिसकर्मियों को बंधनमुक्त कराया जा सका। एसओ ने पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

क्राइम ब्रांच को मनीष हत्याकांड के आरोपितों की लोकेशन खालिसपुर गांव में मिली थी। इस पर सादे वेश में एसओजी टीम गांव पहुंची और एक संदिग्ध को पकड़ लिया। ग्रामीणों को गलतफहमी हो गई कि मनीष के परिजन उसे पकड़कर ले जा रहे हैं। इस पर 100 से अधिक ग्रामीण इकट्ठा हो गए और एसओजी टीम को घेर लिया। आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। दो सिपाहियों को बंधक बना लिया और सिपाही की पिस्टल भी छीन ली। 

घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर थाने के इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास और समझाने के बाद उन्होंने दोनों सिपाहियों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और हालात को नियंत्रित किया। हालांकि इस दौरान पकड़ा गया संदिग्ध युवक मौके से फरार हो गया।

इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना गलतफहमी के चलते हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।