वाराणसी आ रहे विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, दो घंटे लेट पहुंचा बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी। मुंबई से वाराणसी आ रहे विमान में यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसके चलते विमान लगभग दो घंटे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमान के देर से पहुंचने की सूचना यात्रियों को दे दी गई थी।
अकासा एयर की प्लाइट क्यूपी-1429 ने मंगलवार शाम 5.15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरतने के कुछ देर बाद ही विमान में सवार यात्री सुनील कुमार जायसवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ यात्रा कर रहे दो यात्रियों ने इसकी जानकारी तत्काल क्रू मेंबर्स को दी।
क्रू मेंबर्स की सूचना पर पायलट ने मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों और विमानन कर्मियों को फ्लाइट के विलंबित होने की सूचना दी गई।