वाराणसी : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन बच्चे बाल-बाल बचे, चालक वाहन छोड़कर फरार

चौबेपुर थाना के उमरहा स्वर्वेद महामंदिर के समीप बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे बाल-बाल बचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी रही। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 
 

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहा स्वर्वेद महामंदिर के समीप बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे बाल-बाल बचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी रही। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 

गाजीपुर जिले के उचौरी भीमापार निवासी मुहम्मद आजाद सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते हैं। इनदिनों घर आए हुए थे। पत्नी सोफिया खातून (30 वर्ष) और तीन बच्चों को लेकर बाइक से स्वर्वेद महामंदिर घूमने आए थे। लौटते समय उमरहा नहर के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में सोफिया सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं चालक की तलाश में जुटी रही।