Varanasi Werathr: दो दिन लगातार बारिश के बाद काशी में खिली धूप, दिन का तापमान बढ़ा, रात में पारे में गिरावट के आसार 

दो दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार को काशी में मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से लोगों को ठंड और नमी से कुछ राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान में एक दिन के भीतर पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, हालांकि यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।
 

वाराणसी। दो दिनों तक हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार को काशी में मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से लोगों को ठंड और नमी से कुछ राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही अधिकतम तापमान में एक दिन के भीतर पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, हालांकि यह सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था। अर्नब तूफान के कमजोर पड़ने के बाद काशी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। हालांकि शनिवार को बीच-बीच में बादल छाए रहे। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर कोहरा पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

बारिश से कई इलाकों में जलभराव
लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।