Varanasi Weather: हवा की रफ्तार थमी, तीखी होने लगी धूप, औसत से ऊपर तापमान 

पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान नीचे रहा, लेकिन मौसम साफ होने और हवा थमने के बाद धूप का तीखापन अब बढ़ने लगा है। इसके चलते तापमान में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर रहा। 
 

वाराणसी। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते तापमान नीचे रहा, लेकिन मौसम साफ होने और हवा थमने के बाद धूप का तीखापन अब बढ़ने लगा है। इसके चलते तापमान में भी इजाफा हो रहा है। रविवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री ऊपर रहा। 
 
हवा की रफ्तार थमने और तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को भी चटक धूप रही। पिछले दिन की तुलना में धूप अधिक तीखी रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। 

रविवार को अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। गर्मी बढ़ने से लोग अब पंखों का सहारा लेने लगे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में धूप और तेज हो सकती है तथा तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।