Varanasi Weather : दोपहर में चली हवा, रात में ठंड, दो दिन बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ  

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोपहर में धूप से ठंड बेअसर हो जा रही, हालांकि शाम ढलते ही ठंड बढ़ जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। उसके बाद पुरवा हवा चलेगी। वहीं कोहरा का प्रकोप भी बढ़ेगा। 
 

वाराणसी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दोपहर में धूप से ठंड बेअसर हो जा रही, हालांकि शाम ढलते ही ठंड बढ़ जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। उसके बाद पुरवा हवा चलेगी। वहीं कोहरा का प्रकोप भी बढ़ेगा। 

बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम होकर 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। दोपहर में ठंड का कोई खास असर नहीं रहा, लेकिन शाम ढलते ही गलन और ठंड का असर शुरू हो गया। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इसके बाद पुरवा हवा चल सकती है। वहीं कोहरे का असर भी बढ़ने के आसार हैं।