Varanasi weather: दो दिन बाद फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा मौसम

मई माह की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को धूप निकली रही। वहीं रात में भी मौसम साफ रहा, लेकिन दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं। 
 

वाराणसी। मई माह की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को धूप निकली रही। वहीं रात में भी मौसम साफ रहा, लेकिन दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ फिर एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में गिरावट के आसार हैं। 

गुरुवार की सुबह शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं। सुबह करीब 11 बजे तक मौसम सुहावना बना रहा और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब दो बजे के बाद धूप निकली, लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से कम बना रहा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन तापमान सामान्य से लगभग छह डिग्री कम रहा।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते सुबह के समय लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ। वहीं दोपहर में धूप निकलने के बाद भी गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान हवा में नमी 55 प्रतिशत तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 10 मई के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।