Varanasi Weather : पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 3 दिन में 8 डिग्री गिरा तापमान, बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके चलते वाराणसी में तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आई है। तीन दिन में पारा 8 डिग्री तक गिर चुका है। वहीं 20 से 22 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।
Mar 19, 2025, 10:37 IST
वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके चलते वाराणसी में तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट आई है। तीन दिन में पारा 8 डिग्री तक गिर चुका है। वहीं 20 से 22 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते तापमान में तीन दिनों में 8 डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम होकर 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात का तापमान 18 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में 20 से 22 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 23 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। अगले 24 घंटों में तापमान 2 डिग्री नीचे आ सकता है। मौसम साफ होने के बाद पारा 3 डिग्री ऊपर चढ़ेगा।