Varanasi Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दिन में तीखी धूप शाम को झमाझम बारिश, जानिये आगे के मौसम का हाल 

काशी में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। इसके बाद बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रभाव की वजह से बारिश हो सकती है। 
 

वाराणसी। काशी में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। इसके बाद बादल छाने के साथ बारिश शुरू हो गई। पश्चिमी विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय प्रभाव की वजह से बारिश हो सकती है। 

बारिश के चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई। रात करीब 10 बजे तक पारा गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शाम को हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।

शनिवार सुबह खिली धूप
शुक्रवार शाम बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तापमान और उमस में बढ़ोतरी होने की संभावना बनी रही। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह आसमान साफ होने से लोगों को एक बार फिर धूप का सामना करना पड़ा।

स्थानीय स्तर पर हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से पूर्वांचल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में बादल बनने और बारिश होने की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, जबकि शनिवार सुबह खिली धूप के बाद दिन में फिर गर्मी बढ़ने के आसार बने रहे।