Varanasi Weather : वाराणसी में तेजी से बदलेगा मौसम, झुलसाएंगे लू के थपेड़े, बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग का आया पूर्वानुमान
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। वहीं पारा भी तेजी से ऊपर चढ़ेगा।
Mar 26, 2025, 11:13 IST

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने गुरुवार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। वहीं पारा भी तेजी से ऊपर चढ़ेगा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा भी शांत रही। वहीं दिन में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे।
मौसम विज्ञान विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च को तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया। हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है। दिन के वक्त ये लू के थपेड़ों जैसा महसूस होगी। अगले 48 घंटे में तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी की उम्मीद है। उसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।