Varanasi Weather:  वाराणसी में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, तीखी धूप और उमस के साथ बूंदाबांदी, अगले तीन दिन बारिश के आसार 

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को तीखी धूप और उमस के साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी और बारिश जारी रही। धूप के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
 

वाराणसी। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को तीखी धूप और उमस के साथ ही बीच-बीच में बूंदाबांदी और बारिश जारी रही। धूप के चलते तापमान में वृद्धि हुई है। वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.9 डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल छाए रहते हैं। इसके चलते बीच-बीच में बारिश और बूंदाबांदी भी हो रही है। सोमवार को भी मौसम का हाल ऐसा ही रहा। सुबह धूप खिली, हालांकि नौ बजे तक अचानक मौसम बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई। 

दोपहर में कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला। मंगलवार को सुबह भी कभी धूप तो कभी बादल दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर बना रह सकता है। हालांकि, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में बदलाव के आसार हैं।