Varanasi Weather : दिन और रात के तापमान में महज 4 डिग्री का अंतर, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, ठंड व कोहरा और बढ़ने के आसार
शहर दो दिनों से कोल्ड डे की चपेट में है। ठिठुरन और गलन से जनजीवन बेहाल है। रात और दिन के तापमान में मात्र 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से वाराणसी और आसपास के इलाकों में ठंड और कोहरा और बढ़ने के आसार हैं।
Dec 30, 2025, 10:41 IST
वाराणसी। शहर दो दिनों से कोल्ड डे की चपेट में है। ठिठुरन और गलन से जनजीवन बेहाल है। रात और दिन के तापमान में मात्र 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि ठंड से अभी राहत के आसार नहीं है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से वाराणसी और आसपास के इलाकों में ठंड और कोहरा और बढ़ने के आसार हैं।
सोमवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार से तापमान मामूली अधिक रहा, लेकिन ठंड और गलन से राहत नहीं मिली। कोहरे के चलते हवाई यातायात प्रभावित रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की एक नई शाखा अपना प्रभाव दिखा सकती है। नए साल पर तापमान थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड और कोहरा और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।