Varanasi Weather: अभी समान्य रहेगा मौसम, ठंड को लेकर मौसम विभाग का अपडेट, जानिये कब से बढ़ेगी ठंड

मौसम में फिलहाल बहुत अधिक बदलाव के आसार नहीं है। मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान दिन में धूप और रात में तापमान में थोड़ी कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रशांत महासागर में बने अलनीनो का प्रभाव मौसम पर बना हुआ है। 15 दिसंबर के बाद इसका प्रभाव कम होने पर ठंड का असर बढ़ सकता है। 
 

वाराणसी। मौसम में फिलहाल बहुत अधिक बदलाव के आसार नहीं है। मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान दिन में धूप और रात में तापमान में थोड़ी कमी आएगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रशांत महासागर में बने अलनीनो का प्रभाव मौसम पर बना हुआ है। 15 दिसंबर के बाद इसका प्रभाव कम होने पर ठंड का असर बढ़ सकता है। 

पिछले दिनों चक्रवात अर्णव के प्रभाव की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई थी। तापमान 8 डिग्री की कमी के साथ 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। इससे लोगों को अक्टूबर में ठंड और सिहरन महसूस हो रही थी। हालांकि मौसम साफ होने और दिन में धूप खिलने के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। फिलहाल तापमान 30 डिग्री से ऊपर है। ऐसे में दिन में गर्माहट महसूस हो रही है। रात में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर में दिन में गर्म मौसम की वजह प्रशांत महासागर में बनी अलनीनो (गर्म धारा) है। इसके चलते मौसम में गर्मी है। इसका प्रभाव नवंबर माह में रहेगा। इसके चलते मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, इसका प्रभाव कम होने के बाद 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम की स्थानीय परिस्थितियों में बदलाव के साथ तापमान में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।