Varanasi Weather: 15 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, तीन से पांच डिग्री तक गिरेगा पारा

काशी में भले ही धूप की तपिश हल्की पड़ने लगी है, लेकिन ठंड की रफ्तार अभी धीमी है। पिछले साल के मुकाबले दिन और रात का तापमान अधिक है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 नवंबर के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। 16 नवंबर से पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं। इसका असर काशी के मौसम पर भी पड़ेगा और सुबह-शाम ठंड के साथ सिहरन बढ़ेगी।
 

वाराणसी। काशी में भले ही धूप की तपिश हल्की पड़ने लगी है, लेकिन ठंड की रफ्तार अभी धीमी है। पिछले साल के मुकाबले दिन और रात का तापमान अधिक है। हालांकि, अब मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15 नवंबर के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। 16 नवंबर से पारे में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के आसार हैं। इसका असर काशी के मौसम पर भी पड़ेगा और सुबह-शाम ठंड के साथ सिहरन बढ़ेगी।

गुरुवार को काशी में छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जबकि नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 15 नवंबर के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेश पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके आंशिक असर से उत्तर-पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 

15 नवंबर के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे काशी में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और ठंड का एहसास बढ़ने लगेगा।