Varanasi Weather: बनारस में 10 डिग्री से नीचे आया पारा, छाया घना कोहरा, शीतलहर और गलन ने किया बेहाल, जानिये आगे के मौसम का हाल 

पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बनारस में शीतलहर और गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। रविवार की रात वाराणसी का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी काफी घट गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत के आसार नहीं हैं।  
 

वाराणसी। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बनारस में शीतलहर और गलन बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। रविवार की रात वाराणसी का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी काफी घट गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और गलन से राहत के आसार नहीं हैं।  

रविवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी सिहरन बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तरी और पछुआ हवाओं के प्रभाव से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, बीते दिन पछुआ हवा की गति लगभग 5.6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।

कड़ाके की ठंड से बचने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। महराजगंज मार्ग सहित कई इलाकों में देर रात तक लोग आग तापते दिखे। ठंड के कारण सुबह के समय कोहरा और धुंध भी छाई रही, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है।