Varanasi Weather : बादलों की आवाजाही से कम हुआ धूप का असर, 33 डिग्री पर पारा, जानिये इस सप्ताह के मौसम का हाल
बादलों की आवाजाही के चलते रविवार को धूप का असर कम रहा। तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान बढ़ने के आसार हैं।
Mar 2, 2026, 11:35 IST
वाराणसी। बादलों की आवाजाही के चलते रविवार को धूप का असर कम रहा। तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान बढ़ने के आसार हैं।
पिछले कई दिनों से तेज धूप खिल रही थी। इससे वाराणसी में तापमान बढ़ रहा था। रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। इससे तापमान में कमी देखी गई। वाराणसी में पारा 33.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। तापमान 34 डिग्री को पार कर सकता है।