Varanasi Weather: चक्रवात का असर खत्म, पछुआ हवा हुई तेज, अब बढ़ेगी ठंड और कोहरा

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब समाप्त हो गया है। मौसम साफ होने के साथ ही पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ गया है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था। सुबह के वक्त जिले के ग्रामीण और चंदौली समेत आसपास के जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिला। आने वाले दिनों में कोहरे के प्रभाव में इजाफा हो सकता है। 
 

वाराणसी। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर अब समाप्त हो गया है। मौसम साफ होने के साथ ही पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ गया है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया था। सुबह के वक्त जिले के ग्रामीण और चंदौली समेत आसपास के जिलों में इसका प्रकोप देखने को मिला। आने वाले दिनों में कोहरे के प्रभाव में इजाफा हो सकता है। 

मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और वातावरण में नमी का स्तर 96 प्रतिशत तक पहुंच गया। नवंबर में अधिकतम तापमान का औसत 29 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसके मुकाबले तापमान करीब चार डिग्री कम रहा।

बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी के कारण दिन में हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम में इस बदलाव के साथ आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह ठंड के साथ ही कोहरे का प्रभाव भी बढ़ने के आसार हैं।