Varanasi Weather : आग बरसाने लगा आसमान, 42 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट 

अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण धूप और गर्म हवा के थपेड़े असहनीय होते जा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दोपहर में घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग ने वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 
 

वाराणसी। अप्रैल के आखिरी दिनों में भीषण धूप और गर्म हवा के थपेड़े असहनीय होते जा रहे हैं। आसमान से आग बरस रही है। वाराणसी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दोपहर में घाटों और सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग ने वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी गई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

वाराणसी का तापमान गुरुवार को सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक यानी 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम होकर 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने वाराणसी में लू का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अप्रैल से मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छाएंगे। वहीं बारिश अथवा बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।