Varanasi Weather : दिन में धूप से बढ़ा तापमान, अगले सप्ताह मौसम में बदलाव के आसार, फिर बढ़ सकती है ठंड 

दिन में धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि रात का तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे रात में ठंड बरकरार है। अगले सप्ताह से मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 
 

वाराणसी। दिन में धूप खिलने से तापमान में इजाफा हुआ है। इससे लोगों को ठंड से राहत मिली है। हालांकि रात का तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इससे रात में ठंड बरकरार है। अगले सप्ताह से मौसम बदल सकता है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। 

सप्ताह के शुरुआत में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान थे। सुबह के वक्त कोहरा और ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। हालांकि पिछले तीन दिनों में दिन में अच्छी धूप खिल रही है। गुरुवार और शुक्रवार को सुबह के वक्त कोहरा के साथ ही दिन में हल्की धूप रही। हालांकि शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही है। 

दिन में अच्छी धूप से तापमान बढ़ गया है। शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दिन में धूप होगी। वहीं रात को ठंड रहेगी। अगले सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ठंड में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।