Varanasi Weather: वाराणसी में सामान्य से 3 डिग्री ऊपर तापमान, लू ने झुलसाया, जानिये आगे के मौसम का हाल 

काशी में पिछले तीन दिनों से तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे से चार बजे तक तेज गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।
 

वाराणसी। काशी में पिछले तीन दिनों से तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। सोमवार को दोपहर एक बजे से चार बजे तक तेज गर्म हवाएं चलती रहीं, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप का असर शुरू हो जा रहा है, जो शाम तक बना रहता है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर करीब 25.2 प्रतिशत रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि सूखी गर्मी के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है और धूप में निकलते ही शरीर में जलन जैसी स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी राहत की संभावना कम जताई है। अनुमान है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चल सकती है। हालांकि, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल तक मौसम में कुछ बदलाव और आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।