Varanasi Weather: वाराणसी में 37 डिग्री से ऊपर तापमान, तीन दिन बाद फिर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट 

इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धूप के चलते वाराणसी में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। हालांकि तीन दिन बाद फिर मौसम खराब होगा। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी 5 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 

वाराणसी। इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। धूप के चलते वाराणसी में गर्मी फिर बढ़ने लगी है। बुधवार को तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया। हालांकि तीन दिन बाद फिर मौसम खराब होगा। तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आगामी 5 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

बुधवार को सुबह से ही धूप खिली। गुरुवार को भी सुबह से ही मौसम साफ है। तीखी धूप के चलते वाराणसी में तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। गुरुवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान विभाग ने 5 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है।